कोरोना नियमों के कथित उल्लंघन के लिए दर्ज प्राथमिकी के संबंध में महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को समन जारी किया है। इस समन में उन्हें 15 दिनों के भीतर लिखित बयान के साथ पेश होने अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। सोमैया के खिलाफ पिछले साल सितंबर में उपनगरीय सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर से मुंबई पुलिस ने समन भेजा है।
विज्ञापन
सोमैया ने किया पलटवार
सोमैया ने गुरुवार को समन की प्रति ट्वीट की और कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार/पुलिस ने उनके खिलाफ सांताक्रूज में राज्य मंत्री छगन भुजबल की बेनामी संपत्ति का दौरा करने के लिए उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया था।