फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के नाम पर देता था धोखा, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

Sun, 28 Aug 2022 01:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस के मुताबिक, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की तस्वीर को व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर में लगाकर लोगों को धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के नाम पर लोगों को धोखा देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दादर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, आरोपी के खिलाफ कई धारों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की तस्वीर को व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर में लगाकर लोगों को धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

वहीं एक अन्य मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार को 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, युवक को दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप में शाहू नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 


ठाणे में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म 
महाराष्ट्र के ठाणे में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें