फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता बढ़ी : दिल्ली में दूूतावास के पास धमाके के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

Fri, 29 Jan 2021 08:10 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके तहत मुंबई पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने कहा कि दिल्ली में आज हुए धमाके के बाद हम हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि नई दिल्ली में इस्रायली दूतावास के पास शुक्रवार की शाम एक बम विस्फोट हुआ। धमाके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 
 

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खड़ी चार-पांच गाड़ियों के कांच टूट गए हैं। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) पहुंच गए हैं। सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व सरकारी भवनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन








सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक विवेचना से पता चला है कि विस्फोट वाले स्थान पर एक कार चालक ने पैकेट में रखकर बम को फेंका था। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान का पता लगाया जा रहा है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें