फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: डीआरआई की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 30 करोड़ की कोकीन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 07:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डीआरआई की मुंबई यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कोकीन की इस बड़ी खेप को जब्त किया है। उसे सूचना मिली थी कि नाइजीरिया के दो नागरिक अदिस अबाबा होते हुए लागोस से मुंबई आ रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ है। 
विज्ञापन
जब्त किए कोकीन के कैप्शूल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोकीन की तस्करी के आरोप में मुंबई के हवाई अड्डे से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोकीन को कैप्शूल के रूप में ले जा रहे थे। इन कैप्शूल की कीमत करीब तीस करोड़ रुपये है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


डीआरआई की मुंबई यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कोकीन की इस बड़ी खेप को जब्त किया है। उसे सूचना मिली थी कि नाइजीरिया के दो नागरिक अदिस अबाबा होते हुए लागोस से मुंबई आ रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ है। 

DRI: मुंबई में एयरपोर्ट से करीब 2.58 किलोग्राम कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में  कीमत 25 करोड़
विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों ने दोनों को एक अदालत में पेश किया और इस आधार पर उनकी चिकित्सा जांच की मांग की कि हो सकता है कि उन्होंने अपने शरीर में ड्रग्स छिपाए हों। बाद में चिकित्सकीय जांच में पुष्टि हुई कि दोनों यात्रियों ने कैप्सूल का सेवन किया था जिसमें कोई मादक पदार्थ था। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में दोनों से 167 कैप्सूल निकाले गए।
विज्ञापन


डीआरआई अधिकारी ने बताया कि कैप्सूल में कुल 2.97 किलोग्राम कोकीन थी जिसकी कीमत 29.76 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें