फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड: मुंबई के लोखंडवाला में 32 मंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर लगी आग, दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत

सार

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला इलाके में रविवार को 32 मंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। बीएमली के अनुसार, आग में घायल हुए एक व्यक्ति को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के लोखंडवाला इलाके में रविवार को एक 32 मंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर आग लग गई। यह घटना अंधेरी वेस्ट इलाके की है। नागरिक निकाय और दमकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी और इसे पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया। इसके बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया।

आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, आग लगने की घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को कूपर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएमसी के मुताबिक, व्यक्ति की मौत दम घुटने के कारण हुई। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं!': पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपोत्सव की बधाई, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

मुंबई में तीन इमारतों में आग लगने की घटनाएं
दिवाली से ठीक पहले शनिवार रात मुंबई के अंधेरी, कांदिवली और गोरेगांव क्षेत्रों की तीन ऊंची इमारतों में आग लगने की अलग-अलग घटनाएं हुईं। इन हादसों में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों को संदेह है कि कुछ आग पटाखों के कारण लगी हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पेट्रोल में 31% इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज: 27 राज्यों के 893 सैंपलों की हुई जांच, E-20 की मानकों पर खरा उतरा

कहां-कहां लगी आग?
पहली आग रात करीब 9:20 बजे कांदिवली पश्चिम के सीरिया बिल्डिंग के भूतल पर लगी। इसे रात 10:15 बजे तक बुझा दिया गया। दूसरी आग रात करीब 9:25 बजे गोरेगांव पूर्व के मोरक्कन अपार्टमेंट की उन्नीसवीं मंजिल के एक फ्लैट की गैलरी में लगी। इसे रात 9:52 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया। तीसरी आग रात करीब 9:50 बजे अंधेरी पश्चिम के रनवाल टावर की 17वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1701 में लगी। इसे रात 10:37 बजे तक बुझाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें