मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला इलाके में रविवार को 32 मंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। बीएमली के अनुसार, आग में घायल हुए एक व्यक्ति को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुंबई के लोखंडवाला इलाके में रविवार को एक 32 मंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर आग लग गई। यह घटना अंधेरी वेस्ट इलाके की है। नागरिक निकाय और दमकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी और इसे पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया। इसके बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया।
आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, आग लगने की घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को कूपर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएमसी के मुताबिक, व्यक्ति की मौत दम घुटने के कारण हुई। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
#UPDATE | One person, who sustained injuries after a fire broke out in a 32-storey high-rise building in Lokhandwala, Andheri West, was declared brought dead due to suffocation when admitted to Cooper Hospital: BMC
मुंबई में तीन इमारतों में आग लगने की घटनाएं
दिवाली से ठीक पहले शनिवार रात मुंबई के अंधेरी, कांदिवली और गोरेगांव क्षेत्रों की तीन ऊंची इमारतों में आग लगने की अलग-अलग घटनाएं हुईं। इन हादसों में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों को संदेह है कि कुछ आग पटाखों के कारण लगी हो सकती है।
कहां-कहां लगी आग?
पहली आग रात करीब 9:20 बजे कांदिवली पश्चिम के सीरिया बिल्डिंग के भूतल पर लगी। इसे रात 10:15 बजे तक बुझा दिया गया। दूसरी आग रात करीब 9:25 बजे गोरेगांव पूर्व के मोरक्कन अपार्टमेंट की उन्नीसवीं मंजिल के एक फ्लैट की गैलरी में लगी। इसे रात 9:52 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया। तीसरी आग रात करीब 9:50 बजे अंधेरी पश्चिम के रनवाल टावर की 17वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1701 में लगी। इसे रात 10:37 बजे तक बुझाया गया।