फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: घाटकोपर में फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी, दो की मौत, एक लापता

Sat, 28 Dec 2019 08:47 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में आग - फोटो : ani
विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। घटना में एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन

 


आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। दमकल कर्मी लापता व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। दमकल के मुताबिक आग तीसरे लेवल की है और इस पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि इस इलाके में कई छोटी फैक्ट्रियां हैं।

आग के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर कोई असर नहीं                  

घाटकोपर में फैक्ट्री में लगी आग की वजह से एक खबर यह फैल गई कि इससे मुंबई एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है। हालांकि, मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने एक बयान जारी करते हुए ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। 

एमआईएएल ने बयान में कहा, घाटकोपर में लगी आग की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का कार्य प्रभावित होने की खबरें सही नहीं है। एयरपोर्ट पर सभी कार्य सामान्य रूप से हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें