पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भी शुक्रवार को हिंदुस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी को दूसरी टीम को असुरक्षित भारत का दौरा करने से रोकना चाहिए।
मियांदाद ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत असुरक्षित है। यहां पर्यटक असुरक्षित हैं। इंसान होने के नाते हमें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। मैं पाकिस्तान की ओर से बात कर रहा हूं और मेरा मानना है कि भारत के साथ सभी तरह के खेल संबंध खत्म कर दिए जाने चाहिए। सभी देशों को भारत के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए।'
बता दें कि पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दूसरी टीमों को भारत दौरा करने से बचना चाहिए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद कहा था कि भारत में उनके देश (पाकिस्तान) से अधिक सुरक्षा खतरा है।