मुंबई नागपाड़ा में बेलासिस रोड पर रिपन होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। होटल में फंसे 27 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इन 27 लोगों में 25 मरीज शामिल हैं। होटल के अंदर कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
दरअसल नागपाड़ा में बेलासिस रोड पर रिपन होटल में लेवल- II में आग लग गई थी, जिसके बाद फायर फाइटिंग की तरफ से ऑपरेशन चालू था। आग होटल के लॉजिंग रूम में लगी थी, जिसका इस्तेमाल कोरोना वायरस के रोगियों के लिए कोरनटाइन सेंटर के रूप में किया जा रहा था।