फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मलाड इलाके की अप्पा पाड़ा की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, एक की मौत की खबर

Mon, 13 Mar 2023 10:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीएमसी के बयान के मुताबिक, 15-20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। इस वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। 12 मोटर पंपों की 10 लाइनें घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंचीं। मौके से एक शव बरामद कर लिया गया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के मलाड इलाके की अप्पा पाड़ा की झुग्गी बस्ती में सोमवार को भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की घटना में एक शख्स की मौत हुई है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मलाड की झुग्गी बस्ती में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग का लेवल 3 था। अधिकारी के मुताबिक, आग में 10,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली 2,000 से 3,000 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा कि घरेलू सामान, बिजली के तारों, एलपीजी सिलेंडर, कपड़े और बिस्तर ने आग में घी का काम किया और यह काफी तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। अधिकारी ने कहा कि कि बेघर हुए लोगों को अस्थायी आवास और भोजन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया।



बीएमसी ने बताया कि 15-20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। इस वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। 12 मोटर पंपों की 10 लाइनें घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंचीं। मौके से एक शव बरामद कर लिया गया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इससे पहले मुंबई के ही ओशिवारा इलाके की मार्केट में आग लगने की खबर आई थी, जो मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिमी इलाके के ओशिवारा के एक फर्नीचर बाजार में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें