मुंबई के क्रॉफोर्ड बाजार में आग लग गई है। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं। आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं। ज्यादा जानकारी का इंतजार है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले इस ब्रिटिशकालीन बाजार में जून के महीने में आग लग गई थी। बाजार शहर के सबसे व्यस्त स्थानों और कई दुकानों के बीच है। प्रतिष्ठित बाजार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन से पैदल दूरी पर स्थित है।