कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच पिछले 24 घंटे में वायरस के 57,982 नए मामले सामने आए हैं और 941 लोगों की मौत हो गई है। परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 26,47,664 पर पहुंच गई है। इसमें 6,76,900 सक्रिय मामले हैं और 50,921 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 19,19,843 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
वहीं rदूसरी ओर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'देश में पिछले 24 घंटों में 57,584 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। ये ठीक हो गए हैं या अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मरीजों के ठीक होने की संख्या 20 लाख के करीब पहुंचने वाली है। अभी तक 19,19,842 मरीज ठीक हो चुके हैं। ठीक होने की दर 72 प्रतिशत को पार कर चुकी है।'