फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा सालियान मौत मामला: माता-पिता की मांग, नारायण राणे और उनके बेटे के खिलाफ की जाए कार्रवाई 

Wed, 23 Feb 2022 03:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

परिवारजनों द्वारा दिशा की मौत को लेकर बदनाम करने से परहेज करने की भावनात्मक अपील के बावजूद इस मुद्दे पर नेताओं की ओर से दावे और जवाबी दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिशा सालियान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मृतक दिशा सालियान के माता-पिता ने बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSCW) प्रमुख से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उनके बेटे नीतीश और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक अधिकारी ने कहा कि दिशा के माता-पिता वसंती और सतीश सालियन ने उपनगरीय बांद्रा में आयोग के कार्यालय में महिला आयोग प्रमुख रूपाली चाकणकर से मुलाकात की और अपनी दिवंगत बेटी के बारे में चल रही मानहानि की खबरों पर अपना दुख जताया। 

विज्ञापन


बदनाम करने वालों के खिलाफ की जाए कार्रवाई 
उन्होंने कहा कि सालियन दंपति ने कहा है कि अगर समाचार चैनलों पर इस तरह की झूठी खबरें फैलाई गईं तो वे समाज में सम्मान के साथ नहीं रह पाएंगे और इसलिए, उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी ने कहा कि बैठक के बाद आयोग ने उनकी मांग को गंभीरता से लिया और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिशा की मौत के संबंध में कुछ दावे किए थे।

नेताओं की ओर से दावे और जवाबी दावे 
हालांकि, परिवारजनों द्वारा राजनेताओं के दिशा की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाकर उनके नाम को बदनाम करने से परहेज करने की भावनात्मक अपील के बावजूद इस मुद्दे पर दावे और जवाबी दावे किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि इसके पीछे की सच्चाई और दिशा की मौत का खुलासा 7 मार्च के बाद होगा। इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य महिला आयोग ने दिशा की कथित आत्महत्या के संबंध में मुंबई पुलिस को नोटिस जारी किया था और अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। राणे ने दावा किया था कि दिशा के के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


अभिनेता सुशांत राजपूत के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में लटके पाए जाने से छह दिन पहले 8 जून, 2020 को मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर सालियान (28) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें