फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airport: मुंबई-दिल्ली के हवाईअड्डे देंगे लंदन और पेरिस को टक्कर, आधुनिक सुविधाओं से मजबूत होगा वैश्विक संपर्क

Mon, 06 Oct 2025 07:06 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

Mumbai-Delhi Airport: नवी मुंबई और नोएडा हवाईअड्डे इस अक्तूबर में उद्घाटन के लिए तैयार हैं। इन नए एयरपोर्ट्स में आधुनिक सुविधाएं और बेहतर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी होगी, जिससे दिल्ली-मुंबई की स्थिति लंदन और पेरिस जैसी वैश्विक उड़ान हब के बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन
नवी मुंबई और नोएडा हवाईअड्डे से बढ़ेगा संपर्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के व्यस्ततम शहरों में शुमार दिल्ली और मुंंबई को इसी महीने में नए हवाईअड्डों की सौगात मिलने वाली है। विशालतम और आधुनिक सुिवधाओं से लैस नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्तूबर और नोएडा हवाईअड्डे का उद्घाटन 30 अक्तूबर को होगा। इससे यह दोनों प्रमुख शहर न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो और पेरिस के बराबर खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


नवी मुंबई हवाईअड्डे और दिल्ली से सटे नोएडा हवाईअड्डा यात्रियों के आने-जाने के तरीके को बदलने के लिए तैयार हैं। ज्यादा उड़ानें, बेहतर समय और विस्तारित प्रत्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की तैयारी इन दोनों एयरपोर्ट्स की है। यह कदम अंततः भारत के विमानन बुनियादी ढांचे को बदल देगा, जहां एक ही शहर को कई हवाईअड्डे सेवा प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें:- WHO Report: टीकों ने बचाई 1.7 करोड़ जिंदगियां, पर भरोसे की जंग अब भी जारी; भारत में मिशन इंद्रधनुष की सफलता

देश का पहला शहर गोवा, जहां दो एयरपोर्ट

विज्ञापन

गोवा ने जनवरी, 2023 में डाबोलिम के साथ मोपा हवाईअड्डा खोलकर दिल्ली और मुंबई को पीछे छोड़ दिया है। भारत का यह पहला ऐसा शहर है, जहां दो एयरपोर्ट हैं। यात्रियों के लिए इन नए केंद्रों का मतलब है ज्यादा विकल्प और सीधे संपर्क। न केवल दिल्ली और मुंबई के बीच बल्कि एक व्यापक वैश्विक नेटवर्क तक।

प. एशिया और यूरोप के बराबर होगा परिचालन
इंडिगो, एअर इंडिया और अकासा जैसी एयरलाइनों के लिए दोनों हवाई अड्डे रणनीतिक क्षमता विस्तार के प्रमुख केंद्र बनेंगे। इनका परिचालन स्तर प. एशिया और यूरोप के प्रतिद्वंद्वी केंद्रों के बराबर होगा। इससे वैश्विक संपर्क केंद्र मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें:- दार्जिलिंग में बारिश-भूस्खलन: अबतक 23 मौतें, आज CM ममता का दौरा; उत्तर बंगाल में सड़कें-पुल ध्वस्त, कटा संपर्क

मुंबई और गोवा में सबसे अधिक समस्या
मुंबई और गोवा के मौजूदा हवाईअड्डे पहले से ही क्षमता की कमी का सामना कर रहे हैं। दिल्ली के लिए हालांकि इंदिरा गांधी तीन टर्मिनल और चार रनवे संचालित करता है। फिर भी यह अभी तक पूरी क्षमता का संचालन नहीं कर पाता है। एनआईए के आने से दिल्ली के भारत के सबसे बड़े हवाई केंद्र के रूप में विकास में तेजी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें