फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मादक पदार्थ मामले में आठ पाक नागरिकों की प्रत्यर्पण याचिका खारिज

Wed, 17 Feb 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की प्रत्यर्पण की अर्जी को खारिज कर दिया है। इन पाक नागरिकों को साल 2015 में भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट के समीप समुद्र से पकड़ा था और उनकी नाव से 200 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया था।

विज्ञापन


ये आरोपी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) अध्रिनियम के तहत सुनवाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने इस आधार पर भारत से पाकिस्तान के कराची में प्रत्यर्पित किए जाने की मांग की है कि इस अदालत का मामले की सुनवाई करने का क्षेत्राधिकार नहीं है।

अदालत ने इस मामले में सोमवार को अर्जी खारिज कर दी। तटरक्षक बल ने इन आरोपियों को 6.96 करोड़ रुपये के 232 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था और उन्हें फिर दक्षिण मुंबई के येलोगेट थाने के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें