अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की मुसीबत कम नहीं हो रही है। बुधवार सुबह ही कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। उनकी रिहाई होना अभी बाकी है। इससे पहले ही बीएमसी की टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। बीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें राणा दंपती के आवास पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली है।
हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका
अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने के लिए एक याचिका दायर की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने नवनीत राणा को सार्वजनिक जगह पर हनुमान चालीसा को लेकर फटकार लगाते हुए याचिका खारिज कर दी थी।