फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर हिंसा: गृह मंत्रालय ने राजस्थान सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, ईद के दिन हुई थी झड़प

Wed, 04 May 2022 12:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जोधपुर जिले में सांप्रदायिक तनाव को लेकर राजस्थान सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। बता दें कि जोधपुर में मंगलवार को ईद से कुछ घंटे पहले सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया और शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र तक पहुंची जोधपुर हिंसा की चर्चा
राजस्थान की जोधपुर हिंसा की चर्चा अब संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र  ने इस मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि उम्मीद है कि विभिन्न समुदाय एक साथ काम करेंगे। इसके अलावा भारत सरकार एवं सुरक्षा बल से अपील है वे देश के हर नागरिक को सुरक्षा का माहौल प्रदान करें ताकि वे अपना त्योहार स्वतंत्रतापूर्वक मना सकें।

जोधपुर हिंसा मामले में अब तक 97 लोगों की गिरफ्तारी
जोधपुर हिंसा मामले में अब तक 97 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इंटरनेट सेवा आगामी आदेश तक बंद कर दी गई है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर हवा सिंह घुमरिया और जोधपुर पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगई ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि फिलहाल कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में शांति है। कहीं पर भी सांप्रदायिक घटना कर्फ्यू लगाने के बाद नहीं हुई है। एडीजी घुमारिया ने कहा कि पुलिस की तरफ से यदि कोई  खामी रही है तो इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें