फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः भिंडी बाजार इमारत हादसे में अब तक 33 की मौत

Fri, 01 Sep 2017 07:28 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
mumbai
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई के तंग भिंडी बाजार में 117 साल पुरानी एक इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जिसमें एक 20 दिन का बच्चा भी शामिल है। 24 घंटे चले राहत कार्य के बाद बचाव कर्मियों ने यह कहते हुए अभियान समाप्त कर दिया है कि मलबे के भीतर अब कोई दबा हुआ नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें: मुंबई: पांच मंजिला इमारत ढहने से मौत का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 34, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शहर में हुई लगातार बारिश के दो दिन बाद मुंबई के संकरे भिंडी बाजार में स्थित एक पांच मंजिला पुरानी इमारत बृहस्पतिवार सुबह ढह गई थी। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान को समाप्त कर दिया गया है क्योंकि अब अंदर किसी के फंसे होने की संभावना नहीं दिखती है।
विज्ञापन


पढ़ें: मुंबई के भिंडी बाजार इमारत हादसे में लखनऊ के एक परिवार के चार लोगों की मौत

हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस दल के साथ कुछ दमकल कर्मी घटनास्थल पर मौजूद होंगे। घटना में घायल हुए 14 लोगों का जेजे अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें