काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ने वाले स्वयं दास ने आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस बार 10वीं में 98.51 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। जबकि पिछले साल 98.53 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
स्वयं दास नवी मुंबई कोपर खैरणे, के सैंट मैरी स्कूल में पढ़ते हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्र यही से हैं। जामनबाई नरसी स्कूल, जुहू में पढ़ने वाली अनोखी मेहता ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि तीसरे स्थान पर 12 छात्र आए हैं।