महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड पर स्थित एक रेस्तरां की पानी की टंकी से दो लोगों के शव निकाले गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला गुरुवार रात में प्रकाश में आया। रेस्तरां के मालिक ने पुलिस से संपर्क करके बताया था कि उसे दो कर्मचारियों मैनेजर हरीश शेट्टी (42) और वेटर एन पंडित (58) का पता नहीं चल रहा है।