कई अस्पतालों में सेवा देने के बाद, प्रख्यात डॉक्टर तपन सैकिया वर्तमान में जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई में ऑन्कोलॉजी साइंसेज के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं।
मुंबई के चिकित्सक डॉ. तपन सैकिया को कैंसर के इलाज में उनके योगदान के लिए असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'असम वैभव' से सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर असम सरकार ने बुधवार को घोषणा की। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सैकिया दीपशिखा फाउंडेशन के संरक्षकों में से एक हैं और उन्होंने असम और पूर्वोत्तर में जागरूकता पैदा करने और कैंसर का जल्द पता लगाने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन
कई अस्पतालों में सेवा देने के बाद, प्रख्यात डॉक्टर तपन सैकिया वर्तमान में जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई में ऑन्कोलॉजी साइंसेज के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। सीएम सरमा ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'असम सौरव' और 'असम गौरव' के लिए प्राप्तकर्ताओं के नामों की भी घोषणा की। सभी पुरस्कार इस वर्ष के मध्य में एक समारोह में दिए जाएंगे।
कला और संस्कृति के लिए कृष्णा रॉय, खेल के लिए गिल्बर्ट संगमा और नयनमोनी सैकिया, विज्ञान के लिए डॉ बिनॉय कुमार सैकिया और स्वास्थ्य देखभाल और सार्वजनिक सेवा के लिए डॉ शशिधर फुकन को 'असम सौरव' पुरस्कार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 'असम गौरव' पुरस्कार प्रदान करने के लिए कुल 15 प्रतिष्ठित हस्तियों का चयन किया गया है।