महिला ने दिया रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : ANI
मुंबई में थाणे रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक महिला ने बच्चे को ऐसे हालातों में जन्म दिया कि इस बारे में जानकर हर कोई हैरान है। मीडिया रिपोर्ट्स हालात कुछ ऐसे हो गए थे कि महिला की डिलीवरी वहीं प्लेटफॉर्म पर करवानी पड़ गई। खास बात है कि ये डिलीवरी रेलवे पुलिस फोर्स की महिला पुलिस के हाथों हुई है।
दरअसल, महिला अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन पर घाटकोपर में एक अस्पताल जाने के लिए आई थी, लेकिन ट्रेन में चढ़ने से पहले ही मीनाक्षी को पेट में बहुत तेज दर्द महसूस हुआ और चिखने-चिल्लाने लगी। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय महिला मीनाक्षी जाधव अपने पति संदेश जाधव के साथ अस्पताल के लिए निकली थी।
वहीं, संदेश स्टेशन पर अपनी पत्नी की मदद के लिए चिल्लाया। बताया जा रहा है कि उसकी हालात बहुत ही नाजुक होती जा रही थी। ऐसे में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की महिला विंग वहां पहुंची और मीनाक्षी को चारों ओर से घेर लिया। उसके कुछ देर बाद ही मीनाक्षी ने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं, मीनाक्षी और उसके नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल में ले जाया गया और दोनों की ही हालत बेहतर बताई जा रही है।
A lady passenger delivered a baby boy at PF10 of Thane stn with timely assistance of RPF LHC Shobha Mote & passenger nurse. @sureshpprabhu pic.twitter.com/870mGMgoxw— Central Railway (@Central_Railway) June 21, 2017