ठाणे में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार को सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, हालांकि इसमें कोई जान की हानि नहीं हुई है। लेकिन आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रही।
महाराष्ट्र के ठाणे में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार को सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, हालांकि इसमें कोई जान की हानि नहीं हुई है। लेकिन आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रही।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे एक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जा रहा एक दवाईयों से भरा ट्रक नागपुर से मुंबई की ओर जा रहा था। ट्रक में तकरीबन 10 टन दवाइयां थीं। अचानक से ट्रक चालक का नियंत्रण खोने से ट्रक पेड़ से टकरा कर पलट गया। ट्रक में भरी दवाईयां में भी हाईवे की सड़क पर फैल गईं। इसी दौरान सामने से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। जिस कारण से हाईवे पर जाम लग गया। तकरीबन एक घंटे से ज्यादा यहां आवागमन प्रभावित रहा।
नागरिक आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी, आरडीएमसी टीम और स्थानीय पुलिस आदि मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, ट्रक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। वहीं कार में पांच लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।