फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : ठाणे में अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी की एक सब्जी वाले ने काटी उंगली, किया गिरफ्तार 

Thu, 02 Sep 2021 02:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • एक रेहड़ी-पटरी लगाने वाले आदमी ने क्षेत्र की सहायक आयुक्त पर चाकू से किया था हमला
  • पुलिस ने आरोपी सब्जी वाले को गिरफ्तार कर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से सटे ठाणे शहर में अतिक्रमण हटाने गई एक महिला अधिकारी को सिरफिरे सब्जी वाले ने हमला बोल दिया। जिससे अधिकारी कल्पिता पिंपेले की दो अंगुलियां कट गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके सुरक्षाकर्मी की भी एक अंगुली कट गई। पुलिस ने आरोपी सब्जी वाले को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


ठाणे महानगरपालिका के माजीवाड़ा-मानपाड़ा क्षेत्र की सहायक आयुक्त (एएमसी) कल्पिता पिंपले सोमवार को शहर के कासरवाड़ावली जंक्शन पर फेरी लगाने वालों को हटाने के अभियान की निगरानी कर रही थीं, तभी एक रेहड़ी-पटरी वाला अमरजीत यादव ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में पिंपले की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके सुरक्षाकर्मी की भी एक उंगली कट गई। पिंपले के हाथों से खून बहता देख फेरीवाले वहां से भाग गए। महिला अधिकारी को ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी फेरी वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें