फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक से ₹5 करोड़ की उगाही, विदेश में बैठे सरगना को दिए रुपये; नहीं की शिकायत

सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर द्वारा कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की उगाही हवाला के जरिए चुकाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्र के मुताबिक, डायरेक्टर को कई बार धमकी भरे कॉल आए थे। हालांकि, उन्होंने पुलिस के सामने किसी धमकी या शिकायत से इनकार किया। बताया जा रहा है कि रकम एक मध्यस्थ के जरिए विदेश में बैठे सरगना तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने पिछले दो - तीन साल में बॉलीवुड में कई लोगों को टारगेट करते हुए गोलियां चलवाई । इनमें सलमान खान, रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ के नाम शामिल हैं।  इस दौरान बॉलीवुड के काफी लोगों को उगाही के कॉल भी आए। इसी डर में पुलिस से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र ने हमें बताया कि बॉलीवुड के एक बहुत बड़े डायरेक्टर ने विदेश में बैठे एक सरगना को उगाही में पांच करोड़ रुपए हवाला से भेजे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'फोन टैपिंग करने वाले चुनाव हारे': संजय राउत ने नेतन्याहू का दिया उदाहरण, राहुल गांधी के आरोपों पर क्या कहा?

इस अधिकारी के अनुसार, इस डायरेक्टर ने बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के साथ कई सुपर डुपर हिट फिल्में की हैं। इस डायरेक्टर के पास कई बार उगाही के कॉल आए। बाद में पता चला कि एक मध्यस्थ के जरिए इस डायरेक्टर ने मांगी गई रकम हवाला से भेजी है।
विज्ञापन


इस भरोसेमंद पुलिस सूत्र ने हमें बताया कि पुलिस इस डायरेक्टर के घर भी गई। उनसे उगाही के कॉल्स के बारे में भी पूछा, लेकिन इस डायरेक्टर ने किसी भी कॉल्स के आने की बात से इनकार किया। उन्होंने पुलिस में किसी भी तरह की लिखित शिकायत भी नहीं दी।।पुलिस ने इस डायरेक्टर से पूछा भी कि किसी तरह की कोई तकलीफ तो नहीं? डायरेक्टर ने जवाब दिया कि बिल्कुल भी नहीं। लेकिन इस पुलिस सूत्र के अनुसार, उनकी जानकारी में उस डायरेक्टर ने उगाही की रकम पहुंचाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साइबर ठगी पर गोवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 राज्यों में छापेमारी, 24 गिरफ्तार; कितनी रकम की हुई धोखाधड़ी?

90 के दशक में जब बॉलीवुड में मुंबई अंडरवर्ल्ड की दहशत थी, उस वक्त भी कई सेलिब्रिटीज अंडरवर्ल्ड को उगाही दिया करते थे और पुलिस में कोई शिकायत नहीं करते थे। उस वक्त भी कुछ बॉलीवुड डायरेक्टर पर गोलियां चलाई गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें