फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी

Wed, 15 May 2024 10:26 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। लेकिन दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे मिले हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। लेकिन दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे मिले हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन


मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होर्डिंग अवैध था। इसके गिरने का कारण धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश बताया गया। अवैध होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बचाव दल को 14 शव बरामद हुए थे। वहीं इसके गिरने से लगभग 75 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। 

लेकिन अब इसके मलबे के नीचे दो और शव भी मिले हैं। मंगलवार रात को किसी ने इन दो शवों को देखा गया था। लेकिन इन शवों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भी खोज और बचाव अभियान है। वहीं बचाव अभियान के दौरान घाटकोपर में घटना स्थल पर छोटी सी आग भी लग गई थी। हालांकि तैनात दमकल गाड़ियों ने आग तुरंत बुझा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी रहा है।

मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर निगम के अधिकारियों के बताया कि मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अवैध होर्डिंग हटवाने के दिए थे आदेश
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना के बाद शहर के सभी होर्डिंग्स के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी होर्डिंग्स अवैध और खतरनाक पाए जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने होर्डिंग गिरने से मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें