तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के जन्मदिन समारोह का न्योता मिलने के बाद पार्टी से उनकी बढ़ती नजदीकियों की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर 25 अक्तूबर को कोलकाता में एक पार्टी का आयोजन किया गया है।
दूसरी ओर, भाजपा की दलील है कि राहुल सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर दूसरे दलों के नेताओं को भी बुलाया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस साल मुकुल रॉय को भी न्योता भेजा गया है। राय बंगाल के एक सम्मानित राजनेता हैं।
ध्यान रहे कि मुकुल रॉय ने इस महीने राज्यसभा के साथ ही तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। उससे पहले बीते महीने ही पार्टी ने उनको छह महीने के लिए निलंबित कर दिया था। उसके बाद से ही मुकुल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।