फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: तृणमूल कांग्रेस में लौटे मुकुल रॉय की केंद्र को चिट्ठी, बोले- सुरक्षा वापस लीजिए

Sat, 12 Jun 2021 06:28 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता मुकुल रॉय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर उन्हें दी गई केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मुकुल रॉय - फोटो : Facebook : @MukulRoyOfficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करने वाले मुकुल रॉय ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर अपनी सुरक्षा व्यवस्था वापस लेने का आग्रह किया है। रॉय ने अपने पत्र में कहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने उन्हें सुरक्ष मुहैया कराई है, इसलिए केंद्र सरकार के स्तर से उन्हें दी गई सुरक्षा वापस ले ली जाए।

विज्ञापन


हालांकि मुकुल रॉय के इस पत्र को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद बंगाल सरकार ने मुकुल रॉय को राज्य स्तर की सुरक्षा दी है। बता दें कि चार साल पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में गए मुकुल रॉय ने एक दिन पहले गुरुवार को दोबारा टीएमसी का दामन थामा है।

उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में वापसी की। उनके साथ उनके बेटे शुभ्रांशु ने भी टीएमसी ज्वाइन की है। ममता बनर्जी ने भी मुकुल रॉय का पार्टी में स्वागत किया है।
विज्ञापन


मुकुल रॉय बोले- कोई बीजेपी में नहीं रहेगा
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मुकुल रॉय ने कहा था कि बंगाल आज फिर अपनी जगह पर लौटा है। बंगाल ममता बनर्जी का है और रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में नहीं रह पा रहा था, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को देश की सबसे बड़ी नेता बताया। मुकुल रॉय ने कहा कि वो सभी सवालों के जवाब में लिखित में देंगे।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुकुल रॉय ने बीजेपी से दूरी बनाई हुई थी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी दो जून को मुकुल रॉय की बीमार पत्नी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद ही इस बात की अटकलें तेज हो गई थीं कि राजनीतिक समीकरण में बदलाव आ सकता है। रॉय बीजेपी में आने से पहले तृणमूल कांग्रेस में महासचिव थे। हाल ही में अभिषक बनर्जी को महासचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें