फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकवी का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बनी पार्टी

Sat, 04 Jul 2020 12:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच महीनों से सीमा विवाद चल रहा है। जिसे लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। शनिवार को भी राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाखी चीनी घुसपैठ को लेकर आवाज उठा रहे हैं जिसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ेगा। इसपर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला बनकर रह गई है।

विज्ञापन

नकवी ने कहा, 'जब देश का सुरक्षा बल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा हो। उस वक्त आप दुश्मनों को ऑक्सीजन देने वाली हरकतें कर रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी सिमटती जा रही है। आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बनकर रह गई है।'
 

यह भी पढ़ें- आखिरी वक्त तक गुप्त रखा गया था पीएम मोदी का लेह दौरा, अजित डोभाल थे सक्रिय
विज्ञापन


चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लद्दाखी, नजरअंदाज करना पड़ेगा महंगा: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर सीमा विवाद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं और सरकार से अपनी बात सुनने को कह रहे हैं। उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना भारत को महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन


गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा किया, जिसमें कुछ लद्दाखियों आरोप लगा रहे हैं कि चीन ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘देशभक्त लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वे एक चेतावनी के खिलाफ चिल्ला-चिल्लाकर बता रहे हैं। उनकी चेतावनी को अनदेखा करना भारत को महंगा पड़ेगा। भारत की खातिर, कृपया उनकी बात सुनें।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें