देश में कोरोना के मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,771 मामले सामने आए हैं जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। शनिवार यानि चार जुलाई को देश में कोरोना के मामले 6,48,315 हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1,92,990, तमिलनाडु में 1,02,721, दिल्ली में 94,695, गुजरात में 34,600, उत्तर प्रदेश में 25,797, पश्चिम बंगाल में 20,488 और तेलंगाना में 20,462 है। इसके अलावा कर्नाटक में 19,710, राजस्थान में 19,052, आंध्र प्रदेश में 16,934, हरियाणा में 16,003 और मध्य प्रदेश में 14,297 कोरोना के मामले हैं।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10,954, असम में 9,673, उड़ीसा में 8,106, जम्मू-कश्मीर में 8,019, पंजाब में 5,937, केरल में 4,964, छत्तीसगढ़ में 3,065, उत्तराखंड में 3,048, झारखंड में 2,695, त्रिपुरा में 1,525, गोवा में 1,482, मणिपुर में 1,310, हिमाचल प्रदेश में 1,033, लद्दाख में 1,001, पुडुचेरी में 802, नागालैंड में 539, चड़ीगढ़ में 457, दादर नागर हवेली और दमन और द्वीप में 257, अरुणाचल प्रदेश में 252, मिजोरम में 162, अंडमान और निकोबार में 116, सिक्किम में 102 और मेघालय में 62 है।