रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी और राज्यसभा सदस्य परिमल नथवाणी संग रेड्डी के साथ बंद कमरे में बैठक की।
माना जा रहा है कि अंबानी ने राज्य में रिलायंस का नेटवर्क बढ़ाने और रिलायंस इंडस्ट्रीज के व्यावसायिक प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए रेड्डी से मुलाकात की। अंबानी के साथ बैठक में नथवाणी की मौजूदगी को देखते हुए इस बैठक को राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
झारखंड से सांसद नथवाणी 9 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की थी। बता दें कि आंध्र प्रदेश की 11 में से चार राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होने वाला है।