पूरा देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लाल किले से लेकर देश के कोने-कोने में तिरंगा फहरा रहा है। युवा, बच्चे और बूढ़े सभी आजादी के जश्न में मगन हैं। क्या गरीब और क्या अमीर सभी इस खास दिन अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। इस बीच देश के सबसे अमीर परिवारों में शुमार अंबानी परिवार को भी एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अपने कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए दिख रहे हैं। सभी शान से तिरंगा लहरा रहे हैं।
विज्ञापन
दिखी पोते पृथ्वी की शरारत
वीडियो में अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी मुकेश और नीता अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी की शरारत भी कैद हो गई। पृथ्वी, मुकेश अंबानी की गोद में हैं। बार-बार वे अपनी अंगुलियों को मुंह में डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी उन्हें मना करते हैं। इसके बाद पृथ्वी नीता अंबानी से तिरंगा मांगते हैं और दोनों साथ में तिरंगा लहराते हैं।