फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मेड इन इंडिया तोप से तिरंगे को सलामी, PM बोले- इस आवाज को सुनने के लिए कान तरस गए

Mon, 15 Aug 2022 12:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने कहा, आजादी के 75 साल के बाद जिस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस रहे थे। आज 75 साल के बाद वो आवाज सुनाई दी है। उन्होंने कहा, आज देश की सेना के जवानों का हृदय से अभिनंदन करना चाहता हूं।
विज्ञापन
लाल किला पर सलामी देते पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई। पहली बार लाल किले पर तिरंगे काे स्वदेशी तोप ने सलामी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा, 75 साल के बाद लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने का काम पहली बार मेड इन इंडिया तोप ने किया है।

विज्ञापन

Koo App

मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ में ध्वजारोहण

View attached media content

- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 15 Aug 2022

पीएम ने कहा, आजादी के 75 साल के बाद जिस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस रहे थे। आज 75 साल के बाद वो आवाज सुनाई दी है। उन्होंने कहा, आज देश की सेना के जवानों का हृदय से अभिनंदन करना चाहता हूं। मेरी आत्मनिर्भर की बात को संगठित स्वरूप में, साहस के स्वरूप में, सेना के जवानों और सेनानायकों ने जिस जिम्मेदारी के साथ कंधे पर उठाया, उनको आज मैं सैल्यूट करता हूं।
आत्मनिर्भर के लिए स्वदेशी का मंत्र 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इशारों ही इशारों में चीन पर भी वार किया। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी है। उन्होंने कहा आज हमारे पांच-पांच साल के बच्चे संकल्प ले रहे हैं कि विदेशी खिलौनों से नहीं खेलना है। पीएम ने कहा,  आत्मनिर्भर भारत, ये हर नागरिक का, हर सरकार का, समाज की हर एक इकाई का दायित्व बन जाता है। आत्मनिर्भर भारत ये सरकारी एजेंडा या सरकारी कार्यक्रम नहीं है ये समाज का जनआंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा, गुलामी की मानसिकता को हमें तिलांजली देनी पड़ेगी, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करना होगा। हमारे नौजवान ज नई नई खोज के साथ दुनिया के सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

Koo App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस को संबोधित करेंगे। लाइव देखें

View attached media content

- MyGovIndia (@mygovindia) 14 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें