फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'महात्मा गांधी के जीवन ने साहस, ताकत और उम्मीद दी', मुडा घोटाले को लेकर बोले CM सिद्धारमैया

Wed, 02 Oct 2024 02:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सीएम सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने यहां विधान सौध के परिसर में गांधी भवन से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला।
 
विज्ञापन
सीएम सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी के जीवन और विचारों ने उन्हें 'मौजूदा संघर्ष' में साहस, ताकत और उम्मीद दी है। बता दें, सीएम के खिलाफ मुडा घोटाला मामले में लोकायुक्त पुलिस और ईडी की जांच चल रही है। 

विज्ञापन


सीएम और उप मुख्यमंत्री ने निकाला मार्च
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सीएम सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने यहां विधान सौध के परिसर में गांधी भवन से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला।

क्या बोले सीएम?
कर्नाटक मुख्यमंत्री ने मामले का जिक्र बिना किए कहा, 'सच्चाई की असली परीक्षा का सामना करने के मेरे मौजूदा संघर्ष में बापू के जीवन और विचारों ने मुझे साहस, शक्ति और उम्मीद दी है। देश के सभी लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
गांधी जयंती के अवसर पर सिद्धारमैया और शिवकुमार ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के दर्शन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सफेद पोशाक पहने सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ कानून मंत्री एच के पाटिल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर सहित अन्य मंत्री भी शामिल हुए।
 

वंदे मातरम के नारे लगाए
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए और 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधानसौध स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वच्छता की शपथ ली।

शिवकुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक तस्वीर साझा की। साथ ही कहा, 'महात्मा गांधी की 155वीं जयंती और बेलगाम (बेलगावी) स्वतंत्रता आंदोलन के 100 साल पूरे होने के अवसर पर मैंने और मुख्यमंत्री ने गांधी पैदल यात्रा में भाग लिया। सत्य और अहिंसा की शपथ हमेशा कठिन होती है, लेकिन इसका फल मिलता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को यह सबक सिखाया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आज, हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कदम उठाए, जिन्होंने दुनिया में शांति का संदेश फैलाया।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें