फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: एमपीएससी परीक्षा टली तो युवक ने लगा ली फांसी, लिखा- 'सब माया है'

Sun, 04 Jul 2021 06:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में बीते बुधवार की दोपहर को 24 साल के एक युवा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। जिले के हडपसर इलाके के रहने वाले स्वप्निल लोनकर महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) की तैयारी कर रहा था। उसने प्रीलिम्स परीक्षा पास भी कर ली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से अंतिम साक्षात्कार टल जाने के चलते उसे कोई नौकरी नहीं मिल पा रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियों ने बताया कि लोनकर ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था और वह 2019 की एमपीएससी की प्रीलिमनरी और मेन परीक्षा पास कर चुका था। उसने 2020 की प्रीलिमनरी परीक्षा भी पास की थी। उसे डर था कि परीक्षा के लिए उसकी उम्र निर्धारित मानक से अधिक हो जाएगी। जानकारी के अनुसार स्वप्निल लोनकर के पिता शनिवार पैठ इलाके में अपनी प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को उसके माता-पिता रोज की तरह प्रिंटिंग प्रेस पर गए थे। उनकी बहन भी उस दिन कुछ काम से बाहर गई थी। जब वह दोपहर के बाद वापस आई तो उसे भाई कहीं नहीं दिखा। जब वह उसके कमरे में गई तो स्वप्निल का शव देखा। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। बाद में पुलिस को भी बुलाया गया और स्वप्निल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सुसाइड नोट में लिखा, यह मेरा खुद का फैसला... माफ कर देना
उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उसने लिखा है, 'एमपीएससी, सब मायाजाल है। इसके झांसे में न पड़ें। आने वाले दिनों में उम्र और बोझ बढ़ता जा रहा है।' उसने लिखा, मेरा आत्मविश्वास लगातार गिरता जा रहा है। मुझे परीक्षा (एमपीएससी प्रीलिमनरी) पास किए हुए दो साल हो गए हैं। पहाड़ जैसा कर्ज खड़ा हो गया है जिसे प्राइवेट नौकरी करके नहीं उतारा जा सकता। 
विज्ञापन


नोट में आगे लिखा है, 'अगर कोविड महामारी नहीं होती तो सारी परीक्षाएं समय पर होतीं और जीवन कुछ अलग होता। मुझे कुछ समय से नकारात्मक विचार आ रहे हैं लेकिन मुझे उम्मीद थी कि कुछ तो होगा। लेकिन अब ऐसा नहीं लगता। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। यह मेरा खुद का फैसला है। मुझे माफ कर देना।' बता दें कि पुलिस ने इस घटना में एक्सीटेंडल मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें