फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया ने लगाई सांसदों की क्लास, बोले- शोक संदेश के दौरान न करें बात

Tue, 02 Jan 2018 05:52 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू
विज्ञापन

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सदन की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सांसदों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि जब शोक संदेश पढ़ा जा रहा हो उस दौरान सदन के सदस्यों को आपस में बातचीत नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा अपने पूर्व सदस्य आर. मार्गबंधु के निधन पर मंगलवार सुबह को श्रद्धांजलि दे रही थी। सदन में जब नायडू मार्गबंधु को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश पढ़ रहे थे तो उन्होंने गौर किया कि इस दौरान कुछ सदस्य आपस में बातचीत करने में मशगूल हैं। नायडू ने सांसदों से इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इससे गलत संदेश जाता है।

ये भी पढ़ें- 'गुजारिश' शब्द पर बैन चाहते हैं उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडु, जानिए क्यों
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मार्गबंधु के निधन से देश ने एक मशहूर वकील और सांसद खो दिया है। ऐसे में उनको श्रद्धांजलि देते हुए सदस्यों को शांति बनाए रखनी चाहिए। सदस्यों को सभा की मर्यादा और गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 28 दिसंबर को राज्यसभा के पूर्व सदस्य आर. मार्गबंधु का 83 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह अन्नाद्रमुक से राज्यसभा के नेता थे। वह जुलाई 1995 से जुलाई 2001 तक उच्च सदन के सदस्य रहे।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें