फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी बोले- अगर नेशनल हाईवे पर अच्छी सुविधाएं चाहिए तो देना होगा टोल टैक्स

Tue, 02 Jan 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में किसी भी राहत की बात को खारिज करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि लोग अच्छी सेवाएं चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए भुगतान भी करना होगा।

विज्ञापन


गडकरी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि टोल संग्रह दुनियाभर में आम है क्योंकि अच्छी सड़कों में वाहन चालकों को ईंधन और समय दोनों की बचत करने में मदद मिलती है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर सहमति जताई कि टोल संग्रह को रोका जाना चाहिए लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह मौजूदा वक्त में टोल वसूली से छूट का वादा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अच्छी सड़कें जीवन को भी सुरक्षा देती हैं। यदि आप अच्छी सेवाएं चाहते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान तो करना होगा।’ 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र:पुणे में शौर्य दिवस के जश्न के बीच भड़की हिंसा, एक की मौत CID करेगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि सड़क और राजमार्ग मंत्रालय अगले पांच वर्षों में लगभग सात लाख करोड़ रुपये की लागत से 83 हजार 677 किलोमीटर के राजमार्गों का निर्माण करना चाहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मेगा सड़क निर्माण कार्यक्रम के वित्तपोषण को लेकर निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष सेल स्थापित की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें