फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों की मांग, इकोनॉमी की जगह बिजनेस क्लास में ही सफर की मिले सुविधा

Fri, 19 Jan 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों ने उड्डयन मंत्रालय से मांग की है कि उन्हें घरेलू हवाई सफर में इकोनॉमी के बजाय बिजनेस क्लास से सफर करने की सुविधा दी जाए। सांसदों ने एविएशन मिनिस्ट्री से कहा कि विमानों में अक्सर ऐसा होता है कि सफर के दौरान बिजनेस में कई सीटें खाली रह जाती हैं, इसके बावजूद सांसदों को इकोनॉमी क्लास में सफर करना पड़ता है।

विज्ञापन


तेलगुदेशम पार्टी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने कहा कि इस संदर्भ में एयरलाइंस को सर्कुलर जारी किया जाना चाहिए।

रेड्डी ने कहा कि जब सीटें खाली जाती है तो वह उस दौरान इकनॉमी में सफर कर रहे सांसदों को ऑफर क्यों नहीं की जाती? समाजवादी पार्टी के सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भी इस मांग का समर्थन किया है। एक सांसद को पूरे साल में 34 बार फ्री में सफर करने की सुविधा मिलती है, लेकिन ऐसा होता है कि वे इससे भी ज्यादा सफर कर जाते हैं। 

फिलहाल सांसदों को सिर्फ एयर इंडिया, जेट एयरवेज और विस्तारा एयरलाइंस ही बिजनेस क्लास की सुविधा मुहैया कराती हैं, लेकिन स्पाइस, जेट और इंडिगो मोटे खर्च पर ये सुविधा देती हैं। बता दें कि पिछले साल शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया के स्टाफ के साथ बदसलूकी की थी। गायकवाड़ पर आरोप भी लगा कि उन्होंने स्टाफ मेंबर पर चप्पलों की बरसात कर डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें