उत्तर प्रदेश की उपलब्धि को लेकर रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि कानून व्यवस्था है। अब उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश बाहुबली, गुंडों, माफिया से सुरक्षित हुआ है। ये ऐसा है जैसे आजादी मिली हो। आज यह उत्तम प्रदेश बन गया है। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। योगी जी का कानून व्यवस्था पर बहुत फोकस रहता है। अखिलेश यादव के पीडीए का मुद्दा उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका चुनावी शिगूफा है। ये सब ड्रामेबाज हैं। अखिलेश यादव दलित, पिछड़ों के लिए कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने प्रदेश को लूटा है। उन्होंने प्रदेश के लिए कभी कुछ नहीं किया। यह अखिलेश का चुनावी ढकोसला है। ये सच्चे नहीं हैं।
कांग्रेस छोड़ने को लेकर रवि किशन ने कहा कि हर इंसान जीवन में गलती करता है। मुझसे भी गलती हुई थी वो थी कांग्रेस। कृपाशंकर सिंह मुझे कांग्रेस में लाए थे। यह अब तक किसी को पता नहीं था। भाजपा ने मुझे 2019 में गोरखपुर से मौका दिया। जनता ने जिताया। इसके बाद दोबारा 2024 में जनता ने जिताया। गोरखपुर में काम कर रहा हूं। गोरखपुर अब बदल रहा है। यह राजधानी की तरह विकसित हो रहा है। गोरखपुर पहले अपराध का अड्डा था, अब वहां कानून व्यवस्था बेहद बेहतर है। गोरखपुर में काफी काम हुए हैं। यह फ्लाइंग मशीन का टेकऑफ बन गया है। अब गोरखपुर में सब बेहतर हो रहा है। पूर्वोत्तर में पहले बहुत क्राइम हुआ है। अब सब कुछ खत्म हो गया है।