फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार का जर्मनी में हर्निया का सफल ऑपरेशन, कहा- मैदान पर लौटने का इंतजार नहीं कर सकता..

Thu, 26 Jun 2025 12:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल हर्निया कमर या पेट के निचले हिस्से में नरम ऊतकों की चोट है जिसमें अक्सर मांसपेशियां, कंडराएं या स्नायुबंधन शामिल होते हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का जर्मनी के म्युनिख में पेट के दाएं ओर खेल हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ। 34 वर्ष के सूर्यकुमार ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा, 'लाइफ अपडेट: पेट के निचले दायें ओर खेल हर्निया की सर्जरी हो गई है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सफल ऑपरेशन के बाद अब मैं रिकवरी की राह पर हूं।'
विज्ञापन

खेल हर्निया कमर या पेट के निचले हिस्से में नरम ऊतकों की चोट है जिसमें अक्सर मांसपेशियां, कंडराएं या स्नायुबंधन शामिल होते हैं। जर्मनी में सर्जरी के बाद सूर्यकुमार बेंगलुरू में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र पर रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

भारत को अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। सूर्यकुमार ने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से 50 ओवरों के प्रारूप में नहीं खेला है। यह तीन साल में सूर्यकुमार का तीसरा ऑपरेशन था। इससे पहले 2023 में उनके टखने का ऑपरेशन हुआ था और 2024 में खेल हर्निया की भी सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार 2025 सत्र में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे थे। उन्होंने 717 रन बनाये हालांकि मुंबई इंडियंस को प्लेआफ में दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स ने हराया। मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार ने ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट की कप्तानी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें