फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP BJP List: होशंगाबाद में दो भाई आमने-सामने, सिंधिया नहीं लड़ेंगे चुनाव, ग्वालियर से उनकी मामी को टिकट

Sat, 21 Oct 2023 05:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होशंगाबाद में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा ने डॉ. सीतासरन शर्मा को टिकट दिया है, जबकि यहां से कांग्रेस उनके सगे भाई  गिरिजा शंकर शर्मा को टिकट दे चुकी थी। गिरिजा शंकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। पिछले 33 साल से शर्मा परिवार का इस सीट पर कब्जा रहा है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के समीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। अब तक कुल 230 में 228 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हो चुका है। अब केवल गुना और विदिशा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होना बाकी है। इसके साथ तय हो गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिंधिया की मामी पूर्व मंत्री माया सिंह ग्वालियर पूर्व से मैदान में उतरी हैं। वहीं, होशंगाबाद में पार्टी ने मौजूदा विधायक सीतासरन शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। यहां मुकाबला दो सगे भाइयों में होगा।
विज्ञापन


होशंगाबाद में मुकाबला दिलचस्प
होशंगाबाद में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा ने डॉ. सीतासरन शर्मा को टिकट दिया है, जबकि यहां से कांग्रेस उनके सगे भाई     गिरिजा शंकर शर्मा को टिकट दे चुकी थी। गिरिजा शंकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। पिछले 33 साल से शर्मा परिवार का इस सीट पर कब्जा रहा है। 2003 और 2008 में गिरिजा शंकर यहां से भाजपा विधायक थे। वहीं, 2013 और 2018 सीतासरन शर्मा विधायक रहे।

सिंधिया की मामी को टिकट
भाजपा ने ग्वालियर पूर्व से पूर्व मंत्री और सांसद माया सिंह को टिकट दिया है। वे रिश्ते में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी लगती हैं। 2018 में यहां से कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल जीते थे, जबकि भाजपा के सतीश सिकरवार को हार मिली थी। सिकरवार अब कांग्रेस में चले गए हैं और यहीं से उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


इंदौर से कैलाश के बेटे और रणदिवे को टिकट नहीं
इंदौर-3 से आकाश विजयवर्गीय का टिकट कटना तय था, हुआ भी यही क्योंकि उनके पिता और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से मैदान में हैं। आकाश की सीट पर अब राकेश गोलू शुक्ला को टिकट दिया गया है। दिलचस्प रूप से गोलू शुक्ला संजय शुक्ला के रिश्ते में भाई में लगते हैं, जो उसी इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, इंदौर-5 से महेंद्र हार्डिया को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि यहां से भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी टिकट के दावेदार थे।

कांग्रेस से आए लोधी का टिकट कटा
दमोह से भाजपा ने जयंत मलैया को फिर टिकट दिया गया है। सिंधिया के साथ भाजपा में आए राहुल लोधी का टिकट कट गया है। राहुल लोधी 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन से हार गए थे। टंडन एक बार फिर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 

दो भाइयों को टिकट
टिमरनी से भाजपा ने संजय शाह को टिकट दिया है, जबकि उनके भाई विजय शाह हरसूद से मैदान में हैं। बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन का टिकट काटकर उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया गया है। यहां मुकाबला दो महिलाओं के बीच होगा। कांग्रेस ने अनुभा मुंजारे को टिकट दिया है। विक्रम वर्मा की पत्नी नीना वर्मा को भाजपा ने धार से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने यहां से प्रभा गौतम को टिकट दिया है। इस सीट पर भी महिला बनाम महिला मुकाबला होगा। इन्हीं दोनों के बीच 2018 में भी मुकाबला हुआ था, तब नीना वर्मा ने प्रभा गौतम को 5,718 वोट से हराया था। 

भोपाल दक्षिण-पश्चिम से नाम फाइनल
भाजपा ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम से भगवानदास सबनानी को उम्मीदवार बनाया है। यहां से उमाशंकर गुप्ता टिकट के दावेदार थे। भोपाल मध्य से विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह भी दावेदारी पेश कर रहे थे। 

तीन दिन पहले भाजपा में आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते को टिकट
मध्य प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष रहे श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी को भी भाजपा ने त्योंथर से अपना उम्मीदवार बनाया है। सिद्धार्थ 18 अक्तूबर को ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। सिद्धार्थ के पिता सुंदर लाल तिवारी भी कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। सिद्धार्थ तिवारी ने रीवा लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था।

2018 में जहां भाजपा की जमानत जब्त हुई वहां शिशुपाल यादव को टिकट

2018 के विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से सिर्फ एक सीट पृथ्वीपुर पर भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई थी। यहां से इस बार पार्टी ने शिशुपाल यादव के टिकट दिया है। 2018 में सपा के टिकट पर लड़े शिशुपाल यादव दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने 7,620 वोट से हराया था। इस बार भी राठौड़ के निधन के बाद 2021 में यहां उपचुनाव हुए। उपचुनाव में बृजेंद्र राठौड़ के बेटे नितेंद्र सिंह राठौड़ को हराकर भाजपा उम्मीदवार शिशुपाल यादव ने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर इस सीट पर नितेंद्र राठौड़ और शिशुपाल यादव आमने-सामने होंगे।


बड़ी सीटों पर अब ये हैं समीकरण 
 
सीट     भाजपा     कांग्रेस 
होशंगाबाद     डॉ. सीतासरन शर्मा  गिरिजा शंकर शर्मा
ग्वालियर पूर्व माया सिंह सतीश सिकरवार
विजयपुर बाबूलाल मेवरा सतीश सिकरवार
जौरा  सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार पंकज उपाध्याय
भिंड  नरेंद्र सिंह कुशवाह चौधरी राकेश चतुर्वेदी
भांडेर (SC) घनश्याम पिरोनिया फूल सिंह बैरिया
शिवपुरी देवेंद्र कुमार जैन के पी सिंह
दमोह  जयंत मलैया   अजय टंडन
पवई  प्रह्लाद लोधी   मुकेश नायक
भोजपुर  सुरेंद्र पटवा   राजकुमार पटेल
महू  उषा ठाकुर राम किशोर शुक्ला
इंदौर-3  राकेश गोलू शुक्ला     दीपक पिंटू जोशी
इंदौर-5   महेंद्र हार्डिया     सत्यनारायण पटेल
टिमरनी (ST) संजय शाह     अभिजीत शाह
मंडला    (ST) संपतिया उइके अशोक मर्सकोले
बालाघाट मौसम बिसेन अनुभा मुंजारे
बुरहानपुर र्चना चिटनिस सुरेंद्र सिंह शेरा
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें