फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कितने बदले कांग्रेस के वचन पत्र के चेहरे: मनमोहन की तस्वीर हटी, राहुल की घटी, दिग्विजय की पुरानी फोटो फिर लगी

जयदेव सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 06:21 PM IST

सार

Congress Manifesto For MP Election: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 2018 के वचन पत्र और इस बार के वचन पत्र की शुरुआत के चार पेज में कांग्रेस के चेहरे दिखाए गए हैं। इसमें कवर और उसके अंदर का पेज शामिल हैं। आइये बारी-बारी से सभी पेज के चेहरों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र - फोटो : AMAR UJALA
चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 2018 की तरह इस बार भी इसे वचन पत्र नाम दिया गया है। पांच साल में कांग्रेस के वचन की संख्या 50 से बढ़कर 59 हो गई है। हालांकि, वचनपत्र के पन्ने कम हो गए हैं। 2018 के कांग्रेस के वचन पत्र में कुल 112 पेज थे। वहीं, इस बार 106 पेज हैं। 

2018 के वचन पत्र में नजर आ रहे कई चेहरे इस बार भी नजर आ रहे हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा भी कई चेहरे ऐसे हैं जो 2018 के वचन पत्र में थे, लेकिन इस बार के वचन पत्र में उन्हें जगह नहीं मिली। कुछ चेहरे आगे के कवर से हटकर वचन पत्र के आखिर में पहुंच गए  हैं। वहीं, एक चेहरा ऐसा भी है जो आखिर के हिस्से से आगे के हिस्से में आ गया है। आइये जानते हैं कि पांच साल में कांग्रेस के वचन पत्र का चेहरा कितना बदला?...
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र - फोटो : AMAR UJALA
चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 2018 की तरह इस बार भी इसे वचन पत्र नाम दिया गया है। पांच साल में कांग्रेस के वचन की संख्या 50 से बढ़कर 59 हो गई है। हालांकि, वचनपत्र के पन्ने कम हो गए हैं। 2018 के कांग्रेस के वचन पत्र में कुल 112 पेज थे। वहीं, इस बार 106 पेज हैं। 

2018 के वचन पत्र में नजर आ रहे कई चेहरे इस बार भी नजर आ रहे हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा भी कई चेहरे ऐसे हैं जो 2018 के वचन पत्र में थे, लेकिन इस बार के वचन पत्र में उन्हें जगह नहीं मिली। कुछ चेहरे आगे के कवर से हटकर वचन पत्र के आखिर में पहुंच गए  हैं। वहीं, एक चेहरा ऐसा भी है जो आखिर के हिस्से से आगे के हिस्से में आ गया है। आइये जानते हैं कि पांच साल में कांग्रेस के वचन पत्र का चेहरा कितना बदला?...

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र - फोटो : AMAR UJALA
दोनों वचन पत्र में कवर सहित छह पेज चेहरों को समर्पित
कांग्रेस के 2018 के वचन पत्र और इस बार के वचन पत्र की शुरुआत के चार पेज में कांग्रेस के चेहरे दिखाए गए हैं। इसमें कवर और उसके अंदर का पेज शामिल हैं। कवर के पिछले हिस्से पर भी पिछली बार की तरह इस बार भी बाहर और अंदर दोनों ओर कई चेहरों को जगह मिली है। आइये बारी-बारी से सभी पेज के चेहरों के बारे में जानते हैं। इसके साथ ही चहरों को जगह मिलने और उनके हटने के मायने भी समझने की कोशिश करते हैं।

कवर पेज से मनमोहन-इंदिरा गायब, खरगे से बड़ी तस्वीर कमलनाथ की
2018 के वचन पत्र के कवर पर सबसे बड़ी तस्वीर तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी की थी। इस बार के कवर पर सबसे बड़ी तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कवर के ऊपरी हिस्से में दिख रहे हैं। उनकी तस्वीर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिख रही है। 2018 के वचन पत्र के ऊपरी हिस्से पर कांग्रेस के कई पुराने नेताओं की तस्वीर दिख रही थी। इनमें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल, वीवी गिरि, बाबू जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री और राजीव गांधी दिखाई दे रहे थे। 

वचन पत्र के बीच में इंदिरा गांधी की तस्वीर थी। जो अन्य पुराने नेताओं के मुकाबले बड़ी थी। इस बार इन सभी नेताओं को कवर पर जगह नहीं मिली है। पिछली बार के कवर में निचले हिस्से में राहुल की बड़ी तस्वीर थी। उनके एक ओर सोनिया गांधी और दूसरी ओर मनमोहन सिंह की तस्वीर थी। इस बार के वचन पत्र के निचले हिस्से में कमलनाथ की बड़ी सी तस्वीर है। उनके अलावा किसी और चेहरे को इसमें जगह नहीं दी गई है। जबकि, 2018 के वचन पत्र के कवर पर किसी स्थानीय नेता को जगह नहीं मिली थी। 
दोनों कवर पर लिखा क्या है?
2018 के कवर पर वचन पत्र के नीचे जिम्मेदार, संवेदनशील एवं पारदर्शी प्रशासन लिखा था। वहीं, वचन पत्र के बाएं ओर 'कांग्रेस के साथ वक्त है बदलाव का' नारा लिखा हुआ था। इस बार के वचन पत्र में नारा 'कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी' हो गया है। वचन पत्र के नीचे कुछ भी नहीं लिखा है।  

कांग्रेस के वचन पत्र का पिछला हिस्सा। - फोटो : Amar Ujala
क्या सभी पुराने चेहरों को इस बार के वचन पत्र में जगह नहीं दी गई?
पिछले बार के वचन पत्र के कवर पर सबसे ऊपर दिख रहे नेताओं को इस बार के वचन पत्र के आखिरी हिस्से में जगह मिली है। पुराने नेताओं की तस्वीर वाली पंक्ति में भी एक बदलाव है। इस बार विवि गिरि की तस्वीर को हटा दिया गया है। उनकी जगह इंदिरा गांधी की तस्वीर ने ले ली है। इंदिरा पिछले घोषणा पत्र में अलग से दिख रहीं थीं। 
पिछले हिस्से में और क्या बदला है?
कवर के पिछले हिस्से में पार्टी के पुराने नेताओं की तस्वीर के अलावा निचले हिस्से में कमलनाथ की तस्वीर है। उनके एक ओर प्रियंका गांधी और दूसरी ओर राहुल गांधी की तस्वीर है। 2018 के घोषणा पत्र के पिछले हिस्से की बात करें तो उस वचन पत्र में राहुल की बड़ी तस्वीर के बगल में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीरें थीं। वहीं, ऊपर की ओर कांग्रेस का चुनाव निशान नजर आ रहा था। जो इस बार के वचन पत्र में भी नजर आ रहा है। 

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र - फोटो : AMAR UJALA
दोनों बार कवर समेत शुरुआती चार पेज नेताओं को समर्पित, इस बार कमलनाथ का प्रभाव
2018 और 2023 दोनों बार कवर समेत शुरुआती चार पन्ने में पार्टी नेताओं की तस्वीर है। कवर के बाद का दूसरा पेज 2018 की तरह इस बार भी कांग्रेस के स्थानीय चेहरों को समर्पित है। इस पेज पर 2018 में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी तस्वीरें थीं। नीचे दिग्विजय सिंह की तस्वीर थी। दिग्विजय सिंह की तस्वीर के बराबर लेकिन एक अलग पंक्ति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव की तस्वीरें थीं। इस बार के घोषणा पत्र में कमलनाथ की बड़ी सी तस्वीर के बगल उनसे छोटी पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की तस्वीर दिख रही है। 

वचन पत्र के दूसरे पेज का निचला हिस्सा 2018 के जैसा ही है। दिग्विजय सिंह की वही तस्वीर और जगह है। इसी तरह कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव की भी तस्वीरें 2018 के घोषणा पत्र वाली ही हैं। अजय सिंह राहुल भैया की तस्वीर की जगह मौजूदा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह की तस्वीर आ गई है। इनके अलावा डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह की तस्वीर भी इस पेज पर नजर आ रही है। सिंह वचन पत्र समिति के अध्यक्ष हैं। इस पेज पर कुछ भी नहीं लिखा गया है। वहीं, 2018 में कांग्रेस का बदलाव वाला नारा लिखा हुआ था।

कांग्रेस का घोषणा पत्र - फोटो : Amar Ujala
तीसरे पेज पर 2018 में राहुल इस बार कमलनाथ
कवर के बाद अंदर का पहला पेज या यूं कहें कि कवर और उसके अंदर के बाद तीसरा पेज इस बार काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। 2018 में इस पर राहुल गांधी की लगभग पेज के बराबर की तस्वीर लगी थी। बगल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी वचन पत्र  वर्ष 2018 लिखा हुआ था। नीचे पार्टी का चुनाव निशान बना था। इस बार सबसे ऊपर पार्टी का चुनाव निशान फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी वचन पत्र वर्ष 2023 लिखा हुआ था। उसके बाद कमलनाथ की बड़ी सी तस्वीर लगी है। तस्वीर के नीचे 'प्रदेश के हर नागरिक के लिए वचन पत्र' लिखा हुआ है। 

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र - फोटो : AMAR UJALA
चौथे पेज पर प्रियंका के साथ कमलनाथ
चेहरों को समर्पित चौथे पेज में इस बार काफी बदलाव है। 2018 में यह पेज पार्टी के वादों और भाजपा पर हमले को समर्पित था। इस पेज पर 'किसानों का कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ, भाजपा साफ' नारा लिखा हुआ था। निचले हिस्से में 'हम सबने ठाना है, कांग्रेस को लाना है' लिखा हुआ था। बीच में कांग्रेस का चुनाव निशान दिख रहा था। 

इस बार वचन पत्र में इस पेज पर भी बाकी तीन पेज की तरह कमलनाथ की बड़ी सी तस्वीर नजर आ रही है। तस्वीर में कमलनाथ प्रियंका गांधी के साथ चलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के नीचे 'कांग्रेस के साथ बढ़ते कदम' लिखा है। इसके बाद पार्टी के वादों की लिस्ट शुरू हो जाती है। इन वादों की सूची में जहां युवाओं के लिए वादे हैं वहां राजीव गांधी की तस्वीर लगाई गई है। महिलाओं से जुड़ी नारी सम्मान योजना के वादे के साथ कमलनाथ की तस्वीर है। पत्रकारों के लिए वादों की सूची वाले पेज पर भी कमलनाथ पत्रकार वार्ता करते नजर आ रहे हैं। हथकरघा उद्योग से जुड़े वादों की सूची के बगल में महात्मा गांधी की तस्वीर दिख रही है। वहीं, पिछली बार वादों की सूची में तस्वीरें तो थीं लेकिन किसी नेता को इनमें जगह नहीं मिली थी। ये जरूर है कि वादों की सूची के अंत में राहुल और सोनिया गांधी की तस्वीर लगाई गई थी। 

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र - फोटो : AMAR UJALA
वचन पत्र के अंत में क्या अलग है?
वचन पत्र के अंत यानी कवर के पिछले हिस्से के अदंर का जो पेज है वहां पर इस बार मध्य प्रदेश का मैप दिखाई दे रहा है। उसके नीचे कांग्रेस का इस बार का नारा 'कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी' लिखा है। 2018 में इस पन्ने पर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की समान आकार की बड़ी तस्वीरें, उसके नीचे चुनाव घोषणा पत्र में समिति में शामिल सदस्यों की डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन, नरेंद्र नहाटा और वीरेंद्र कुमार बाथम नजर आ रहे थे। इस बार राजेंद्र सिंह को कवर के बाद वाले पेज पर जगह मिल गई। वहीं, समिति में शामिल बाला बच्चन और वीरेंद्र बाथम की तस्वीर वचन पत्र में जगह नहीं बना सकी। वचन पत्र के आखिरी पन्ने की बात हम पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next