फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : असम में बोले शिवराज, राहुल भैया आपकी 'ट्यूबलाइट' बहुत देर से जलती है

Mon, 15 Mar 2021 04:50 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नाहरकटिया
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को असम में डिब्रूगढ़ जिले के नाहरकटिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि राहुल गांधी महात्मा गांधी की बजाय जिन्ना के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। जिन्ना का रास्ता देश को तबाह कर देगा। 

विज्ञापन


चौहान ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से पूर्वोत्तर के राज्यों में विकास कार्य करने में असफल रही है। असम में एआईयूडीएफ, पश्चिम बंगाल में आईएसएफ और केरल में आईयूएमएल के साथ कांग्रेस के गठबंधन का जिक्र करते हुए शिवराज ने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर नहीं चल रही। कांग्रेस और राहुल गांधी जिन्ना के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और जिन्ना के कदम असम और भारत को तबाह कर देंगे।’

राहुल भैया, आपकी ट्यूबलाइट बहुत देर से जलती है
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने असम के नाहरकटिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने मोदी जी से मत्स्य मंत्रालय बनाने की मांग की थी, जो बहुत पहले बन गया था। राहुल भैया, आपकी ट्यूबलाइट बहुत देर से जलती है।

तरुण गोगोई ने भी नहीं मिलाया था अजमल से हाथ

विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने असम में बदरुद्दीन अजमल जैसे नेताओं से हाथ मिलाए, जो कि घुसपैठियों व वामदलों से जुड़े हैं, जिन्होंने असम को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये लोग मुस्लिम राष्ट्र बनाने की बात करते हैं। अजमल वह व्यक्ति है, जिससे असम के पूर्व सीएम दिवंगत तरुण गोगोई तक ने हाथ नहीं मिलाया था। कांग्रेस का उससे गठबंधन करना गोगाई का अपमान है। 

उत्तर व दक्षिण भारत को विभाजित कर रहे राहुल
शिवराज ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को उत्तर और दक्षिण में विभाजित कर रहे हैं और वह असम में भी विभिन्न जनजातियों और समुदायों के बीच मतभेद पैदा करके इसी प्रकार की राजनीति कर रहे हैं। चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस ने 55 साल असम में शासन संभाला, लेकिन उसने क्या दिया? असम को लचित बोरफुकन (अहोम योद्धा) की बहादुरी के कारण मुगल भी नहीं हरा सके, लेकिन (पूर्व प्रधानमंत्रियों) इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने राज्य को केवल घुसपैठ, हिंसा, आतंकवाद, विरोध प्रदर्शन, भूख और बेरोजगारी दी।’

इतिहास बन जाएगी कांग्रेस
मप्र के सीएम ने दावा किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस इतिहास बन जाएगी। इस चुनावी रैली में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। बता दें नहरकटिया में 27 मार्च को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। चौहान यहां भाजपा उम्मीदवार तरंगा गोगोई के लिए प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें