फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

MP: भाजपा ने छह सीटों के लिए बनाया पैनल, नरोत्तम भी उतरेंगे मैदान में, क्या शिवराज लड़ेंगे छिंदवाड़ा से चुनाव?

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 08 Feb 2024 05:46 PM IST

सार

भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुरैना लोकसभा सीट पर निवर्तमान सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजराज सिंह के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। जबकि जबलपुर सीट पर निवर्तमान सांसद रहे राकेश सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल, आशीष दुबे, सुशील तिवारी के नाम शामिल हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chouhan - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar


27 फरवरी को मध्यप्रदेश में पांच राज्यसभा की सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में भाजपा जल्द ही राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा राज्यसभा उम्मीदवारों के साथ ही मध्यप्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुरैना लोकसभा सीट पर निवर्तमान सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजराज सिंह के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। जबकि जबलपुर सीट पर निवर्तमान सांसद रहे राकेश सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल, आशीष दुबे, सुशील तिवारी के नाम शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि सीधी सीट पर रीती पाठक, शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। दमोह सीट पर प्रहलाद पटेल, ऋषि लोधी, प्रद्युम्न सिंह लोधी, जयंत मलैया के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं होशंगाबाद सीट से सीताशरण शर्मा, रामपाल सिंह, नरेंद्र पटेल, विजयपाल सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू, नत्थन शाह, मोनिका शाह के नाम शामिल किए गए हैं।

चौहान को लेकर सस्पेंस

कैलाश विजयवर्गीय एलान कर रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। छिंदवाड़ा ही वो एकमात्र सीट है, जो कांग्रेस के पास है और शेष 28 सीटें भाजपा के पास हैं। छिंदवाड़ा से वर्तमान में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। कमलनाथ परिवार के कब्जे वाली इस सीट को भाजपा हर हाल में इस बार अपने पाले में लाना चाहती है। वहीं बीते कुछ दिनों से चर्चाएं चली हैं कि खुद कमलनाथ या उनके बेटे नकुलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कमलनाथ की ओर से इन सारी बातों का खंडन किया गया है। इसी बीच अब नई चर्चा कैलाश विजयवर्गीय के माध्यम से सामने आई है कि शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

राज्यसभा में इनके नाम हो सकते हैं घोषित

अप्रैल में रिक्त हो रहीं मध्यप्रदेश से राज्यसभा की पांच सीटों पर आगामी 27 फरवरी को चुनाव होना है। भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस के राजमणि पटेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों में से दो सीटों पर धर्मेंद्र प्रधान और एल मुरुगन फिर राज्यसभा जा सकते हैं। दो सीटों पर जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, विनोद गोटिया, रंजना बघेल के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next