कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थायी रूप से 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी गई है। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 917 कोरोना के मामले आए हैं जबकि एक लोग की मौत हो गई।