फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother Dairy Price Cut: मदर डेयरी ने खाद्य तेल की कीमतों में की बड़ी कटौती, प्रति लीटर दाम 15 रुपये घटे

Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मदर डेयरी ने कीमतों की कमी को लेकर बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि धारा खाद्य तेलों की अधिकतम खुदरा कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा रही है।
 
विज्ञापन
खाद्य तेल - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी ने अपने खाद्यतेल की कीमतों में भारी कमी की है। मदर डेयरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मदर डेयरी ने अपने बयान में कहा कि उसने अपने खाद्य तेल की कीमत में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की है। मदर डेयरी ने कहा है कि वैश्विक बाजारों में खाद्य तेलों के दाम नीचे आए हैं। इसी के मद्देनजर उसने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि कंपनी अपने खाद्य तेलों को धारा ब्रांड के तहत बेचती है।

विज्ञापन


अब इतने का मिलेगा एक लीटर खाद्य तेल
गुरुवार को कंपनी द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब धारा सरसों तेल (1 लीटर पॉली पैक) की कीमत घटकर 193 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। अभी तक इसकी कीमत 208 रुपये थी। वहीं, अब धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल (1 लीटर वाला पैक) पहले के 235 रुपये प्रति लीटर से घटकर  220 रुपये में हो जाएगा। वहीं, धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (1 लीटर वाले पैक) की कीमत 194 रुपये हो जाएगी। अभी इसकी कीमत 209 रुपये है। मदर डेयरी ने कीमतों की कमी को लेकर बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि धारा खाद्य तेलों की अधिकतम खुदरा कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा रही है।

अगले सप्ताह तक बाजार में नए रेट से मिलने लगेगा तेल
कीमतों में यह कमी हाल ही में सरकार के नेतृत्व वाली पहल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में कमी और सूरजमुखी तेल की उपलब्धता में के चलते हुई है। कंपनी ने बताया कि नए एमआरपी के साथ धारा खाद्य तेल की नई खेप अगले सप्ताह तक बाजार में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सालाना लगभग 13 मिलियन टन खाद्य तेलों का आयात करता है। भारत में आयात पर निर्भरता 60 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें