फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hidma: गृह मंत्री अमित शाह की समय-सीमा से 12 दिन पहले मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा मारा गया, 30 नवंबर थी डेड लाइन

Tue, 18 Nov 2025 06:40 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। माड़वी हिड़मा की मौत देश में नक्सलवाद के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है और इससे नक्सलियों के ऑपरेशन कमजोर होंगे। 
विज्ञापन
हिडमा और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के त्रि-जंक्शन पर स्थित घने पुलगांडी जंगलों में मंगलवार को मोस्ट वांटेड नक्सली 'हिडमा' मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, खूंखार माओवादी 'कमांडर' मदवी हिडमा को खत्म करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डेड लाइन दी थी। खास बात है कि यह डेड लाइन 30 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने 12 दिन पहले ही मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा को मार गिराया।  

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने 44 वर्षीय इस नक्सली नेता को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के त्रि-जंक्शन पर स्थित पुलगांडी के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने देश से माओवादी समस्या के उन्मूलन के लिए 31 मार्च, 2026 की समय सीमा तय की है। एक सुरक्षा समीक्षा बैठक में, शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों में लगे शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को 30 नवंबर से पहले हिडमा को खत्म करने का भी निर्देश दिया था। सुरक्षा बलों ने हिडमा को लेकर खुफिया सूचनाएं जुटाई। 

सुरक्षा बलों ने अब 12 दिन पहले ही हिडमा को गिराया गया। सूत्रों ने यह भी कहा कि जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहे हैं, उससे वामपंथी उग्रवाद, केंद्रीय गृह मंत्री की मार्च 2026 की समय सीमा से पहले ही खत्म हो जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


1981 में सुकमा में जन्मे हिडमा, पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की एक बटालियन के कमांडर और माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य थे। ऐसा माना जाता था कि वह बस्तर से इस शीर्ष नेतृत्व समूह का हिस्सा बनने वाला एकमात्र आदिवासी सदस्य था। 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों में उसकी प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई, जिससे वह भारत के सबसे खूंखार विद्रोही नेताओं में से एक बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें