इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की तरफ से किए सर्वेक्षण में पता चला है कि स्वस्थ भारतीयों पर अब एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर हो रही हैं। अध्ययन में पता चला है कि तीन में से दो स्वस्थ भारतीयों पर इन दवाओं का कोई असर नहीं हुआ। यह एक चिंता का विषय है, जिससे पता चलता है कि भारतीयों में अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल किया गया और अब शरीर पर उसका असर पड़ना बंद हो गया है।
अध्ययन के लिए 207 स्वस्थ भारतीयों को चुना गया, जिन्होंने बीते एक महीने में किसी भी एंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही ये बीमार पड़े। फिर इन सभी के स्टूल का टेस्ट किया गया। इसके परीक्षण में पता चला कि 207 में से 139 लोगों पर एंटीबायोटिक का असर नहीं हुआ। 139 लोग ऐसे थे जिनपर एक और एक से अधिक एंटीबायोटिक का असर नहीं पड़ा।