केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कई अहम मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने 2019-21 तक जान गंवाने वाले सीएपीएफ और असम राइफल्स के जवानों के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019-21 तक 177 CAPF और असम राइफल्स के जवानों ने कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री ने लद्दाख में मोबाइल कनेक्शन के बारे में दी जानकारी
राज्यसभा में जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मोबाइल कनेक्शन के बारे में जानकारी दी। गृह राज्य मंत्री के मुताबिक लद्दाख में कुल मोबाइल कनेक्शन: 5,82,473; पोस्ट-पेड कनेक्शन: 2,71,829 ; प्री-पेड कनेक्शन: 3,10,644 हैं।
निर्भया फंड के तहत राज्यों को कुल 157.49 करोड़ रुपये जारी किए गए
गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क (डब्ल्यूएचडी) स्थापित करने के लिए निर्भया फंड योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कुल 157.49 करोड़ रुपये जारी किए गए। स्वीकृत धनराशि में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित किए गए किसी भी नए पुलिस स्टेशन को भी शामिल किया गया है।