फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तीस्ता नदी में मोर्टार फटने से दो की मौत, चार जख्मी; घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Fri, 06 Oct 2023 11:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

स्थानीय पुलिस का मानना है कि पीड़तों ने मोर्टार को शारीरिक निरीक्षण करने की कोशिश थी और तभी विस्फोट हो गया। चारों घायलों में एक जोड़े की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
Teesta River - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता नदी में मोर्टार शेल फटने से दो लोगों की मौत तो वहीं चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक आठ वर्षीय बालक भी शामिल है। पुलिस का मानना है कि यह मोर्टार शेल सेना के जवानों का है जो सिक्किम में बादल फटने और बाढ़ आने के कारण बहकर यहां आई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस घटना में मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, 'घायल हुए चारों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।' स्थानीय पुलिस का मानना है कि पीड़तों ने मोर्टार को शारीरिक निरीक्षण करने की कोशिश थी और तभी विस्फोट हो गया। चारों घायलों में एक जोड़े की हालत गंभीर है। वहीं मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने की भी आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की जलपागुड़ी पुलिस ने चेतावनी जारी की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि तीस्ता नदी में अगर कोई तैरती वस्तु दिखाई दे तो उसे नहीं छुएं, वह विस्फोटक हो सकता है। पुलिस ने कहा है कि अगर कोई कोई वस्तु तैरती हुई नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें